Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: समाज की शक्ति को देश की शक्ति बनाने का सशक्त माध्यम है प्रधानमंत्री के मन की बात- रंजना साहू… हटकेशर वार्ड शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ क्रमांक 175 में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने सुनी मोदी जी के मन की बात… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: समाज की शक्ति को देश की शक्ति बनाने का सशक्त माध्यम है प्रधानमंत्री के मन की बात- रंजना साहू… हटकेशर वार्ड शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ क्रमांक 175 में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने सुनी मोदी जी के मन की बात…

सैयद जावेद हुसैन, (सह संपादक), छत्तीसगढ़:

धमतरी- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद कर अपना विचार साझा करते हुए होली के पर्व को वोकल फाॅर लोकल के साथ मनाते हुए भारतीय खेलों को बढ़ावा, लोरी प्रतियोगिता, स्वास्थ्य सुविधाओं में संजीवनी ओपीडी, ईसंजीवनी ऐप से 10 करोड़ जनता का जुड़ना, डिजिटल इंडिया शक्ति का घर घर पहुंचना, विदेशों में भारतीय खिलौनों की मांग में वृद्धि, भारतीय रेलों को बढ़ावा सहित देश से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की। 

उक्त मन की बात का श्रवण करने हटकेशर वार्ड शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ क्रमांक 175 में वार्ड वरिष्ठ ऐनकुमार जोशी के निवास पर हटकेशर वार्ड बूथ पालक व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुने।

जिस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि दृढ़ संकल्पित भारत के नव निर्माण में इरादों को मजबूती प्रदान करना हैं, समाज की शक्ति को देश की शक्ति बनाने का सशक्त माध्यम 

 मोदी के मन की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, नित प्रतिदिन नई-नई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में नए आयाम हासिल किए हैं, दीनदुखियों एवं गरीबों की मदद के लिए सदैव अग्रणी होकर केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक योजनाएं लाई और सशक्त भारत का निर्माण किया, प्रधानमंत्री के मन की बात में देश के सभी मुद्दों पर जनता के साथ सीधा संवाद है, जिससे जनता रुबरु होती है। 

 इस दौरान मोदी के मन की बात सुनने बूथ पालक बंसत गंजेंद्र, शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष महेश साहू, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र साहू, भाजपा वरिष्ठ लक्ष्मी राम साहू खपरी उपसरपंच अग्रवाल साहू, डॉली भोंसले, सुनीता वर्मा, लक्ष्मी निर्मलकर, नम्रता जाचक, शीलू शिंदे, लक्ष्मी भोंसले, जागेश्वर जांगड़े, लल्लन कुमार जांगड़े मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88