Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन में राहुल गांधी और खड़गे का होगा भाषण; फिर 3 बजे मेगा रैली… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन में राहुल गांधी और खड़गे का होगा भाषण; फिर 3 बजे मेगा रैली…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है।

सबसे पहले राहुल गांधी का संबोधन होगा, फिर दोपहर 2 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देंगे, इसके बाद ये अधिवेशन समाप्त हो जाएगा। 3 बजे जनसभा का भी आयोजन किया गया है।

इसके बाद 3 और प्रस्तावों पर चर्चा होगी,कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर बात होगी।

3 बजे से रायपुर के जोरा मैदान में पब्लिक रैली होगी, जिसे राहुल, खड़गे और भूपेश बघेल संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

पार्टी के महाधिवेशन में देशभर के कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। बैठने के लिए इस तरह से एक बड़ा मुख्य डोम बनाया गया है।

25 फरवरी को क्या हुआ

अगले दिन शनिवार को सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले कांग्रेसियों को खड़गे ने ही संबोधित किया था।

इसके बाद सोनिया नेताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और बुरा अनुभव भी रहा।

2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा।

इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। 

पहले दिन 24 फरवरी को क्या हुआ

24 फरवरी से कांग्रेस का महाधिवेशन नवा रायपुर में शुरू हुआ था। पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें ये तय हुआ था कि अभी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं होगा साथ ही CWC मेंबर को मनोनीत करने का अधिकार कांग्रेस प्रेसिडेंट को देना चाहिए।

इसी दिन शाम को सब्जेक्ट कमेटी की मीटिंग हुई थी। जिसमें स्टीयरिंग कमेटी में लाए गए 6 प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके बाद उन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

इस बैठक में राहुल और सोनिया गांधी शामिल नहीं हो सके थे। दोपहर को ही दोनों रायपुर पहुंचे थे। वे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे।

देश में नफरत का माहौल- खड़गे

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है।

सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88