Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
उत्तर प्रदेश  में 5.4 फीट ऊंची प्रतिमा-101 फीट ऊंचाई, अयोध्या में बनेगी सीएम आदित्यानाथ योगी का मंदिर… – vishvasamachar

उत्तर प्रदेश  में 5.4 फीट ऊंची प्रतिमा-101 फीट ऊंचाई, अयोध्या में बनेगी सीएम आदित्यानाथ योगी का मंदिर…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक तरफ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं राम नगरी में परवान चढ़ रही है।

मंदिर निर्माण के साथ-साथ अब अयोध्या में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का भी मंदिर बनाया जाएगा। 101 फीट ऊंचे मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 फीट 4 इंच की प्रतिमा लगाई जाएगी।

इस का भूमि पूजन 24 फरवरी को होने जा रहा है। इन दिनों राम नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मंदिर निर्माण कराने वाले प्रभाकर मौर्य अयोध्या के वरिष्ठ साधु-संतों को भूमि पूजन में आने का निमंत्रण दे रहे हैं तो साधु संत भी प्रभाकर मौर्य का निमंत्रण स्वीकार करते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं।

हालांकि, बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना कर सुर्खियों में आने वाले प्रभाकर मौर्य ने श्री योगी का मंदिर बना कर एक विवाद खड़ा कर दिया था जिसके बाद प्रशासन ने मंदिर पर ताला लगवा दिया था और मंदिर पूर्ण रूप से बंद हो गया था।

जिसके  बाद अब एक बार फिर अयोध्या में योगी के मंदिर को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। 24 फरवरी को सनातन धर्म के अनुसार विधि-विधान पूर्वक वैदिक ब्राह्मण की मौजूदगी में भूमिपूजन होगा तो अयोध्या के वरिष्ठ साधु-संत यजमान की भूमिका में नजर आएंगे। दूसरी तरफ, योगी मंदिर में मुस्लिम समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

24 फरवरी को होगा भूमि पूजन

प्रभाकर मौर्य ने कहा कि पुनः परम पूज्य योगी आदित्यनाथ का 101 फीट ऊंचा मंदिर बनाने जा रहे हैं जिस का भूमि पूजन 24 फरवरी को शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:20 पर किया जाएगा। भूमि पूजन के लिए हमने अयोध्या के वरिष्ठ संतों को निमंत्रण दिया है । प्रभाकर मौर्य ने दावा करते हुए बताया कि मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक संख्या में सहयोग कर रहे हैं।

भूमि पूजन करने के बाद मंदिर निर्माण का कार्य 2027 में पूरा होगा। लगभग 4 करोड़ों रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 101 फीट मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 फीट 4 इंच की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रभाकर मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम अपना गुरु मानते हैं।

पहले हुए विवाद पर क्या कहा

पहले बनाए गए मुख्यमंत्री योगी के मंदिर पर हुए विवाद को लेकर कहा कि गलत पैमाइश और गलत निशानदेही की वजह से पहली बार विवाद हुआ था, इसलिए अबकी बार अपनी निजी जमीन पर महाराज जी के मंदिर का निर्माण करा रहा हूं। इस भूमि पर भूमि पूजन करना है। उस भूमिका हमने उच्च अधिकारियों से वार्तालाप भी कर लिया हूं।

क्या कहते हैं पुजारी

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा अयोध्या में योगी जी का मंदिर बन रहा है बहुत अच्छी बात है। प्रभाकर मौर्य की आस्था है। प्रभाकर मौर्य योगी आदित्यनाथ के परम भक्त हैं।

वह 101 फीट ऊंचा मंदिर बना रहे हैं। उसमें योगी आदित्यनाथ की मूर्ति की स्थापना होगी और इसी के लिए 24 फरवरी को हम को निमंत्रण मिला है सीएम योगी के मंदिर निर्माण में मुस्लिम के सहयोग को लेकर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जो मंदिर बन रहा है, वह किसी एक व्यक्ति का नहीं है, वह मुख्यमंत्री का है।

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि सनातन को जोड़ने का काम करने वाले प्रभाकर मौर्य ने सीएम योगी के मंदिर निर्माण में  भूमि पूजन के लिए निमंत्रण दिया है। उनका कार्य बहुत अच्छा है। सनातन के लिए कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88