Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़ भिलाई के कांग्रेस विधायक (MLA) देवेंद्र यादव के घर ईडी का छापा, उनके समर्तक विधायक निवास के सामने धरना प्रधार्शन कर ईडी की कार्यवाही का विरोध कर रहे, देखें विडियो … – vishvasamachar

छत्तीसगढ़ भिलाई के कांग्रेस विधायक (MLA) देवेंद्र यादव के घर ईडी का छापा, उनके समर्तक विधायक निवास के सामने धरना प्रधार्शन कर ईडी की कार्यवाही का विरोध कर रहे, देखें विडियो …

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाअधिवेशन होने से पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस बड़े नेताओं के घरों पर छापामारी की कार्रवाई की गयी है।

उनमें से एक का नाम है कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव, जिनके के दोनों घर पर ईडी ने छापा मारा है।

सेक्टर 5 स्थित घर पर खुद देवेंद्र यादव मौजूद हैं जहां ईडी की कार्रवाई चल रही है, वहीं हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में भी ईडी ने छापामारी की है, जहां देवेंद्र यादव के बड़े भाई कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव मौजूद हैं।

दोनों जगह ईडी कार्रवाई कर रही है।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

ईडी ने आज कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर छापामार कार्रवाई की है, उनमें से एक नाम है विधायक देवेंद्र यादव, देवेंद्र यादव एक युवा विधायक हैं जोकि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी यात्रा में शामिल हुए थे।

देवेंद्र यादव को भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, इतना ही नहीं दुर्ग- भिलाई से देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों युवा नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव की मां भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव का 19 फरवरी यानी कल जन्मदिन था और आज उनके घर पर एडी ने छापा मार दिया है।

उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए कुछ उनके समर्थक सेक्टर 5 उनके निवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।

इसी दरमियान ईडी के अधिकारी वहां पहुंच गए और देवेंद्र यादव को घर के अंदर ले जाकर गेट बंद कर दिया और सीआरपीएफ जवान को के तैनात कर दिया।

तब से लेकर अभी तक ईडी की कार्रवाई जारी है और देवेंद्र यादव के समर्थक घर के बाहर भारी संख्या में पहुंचकर ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188