Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भारतीय सेना में आंतरिक फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार बने नए सेना उप प्रमुख… – vishvasamachar

भारतीय सेना में आंतरिक फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार बने नए सेना उप प्रमुख…

भारतीय सेना (Indian Army) के आंतरिक फेरबदल में एक नए उप प्रमुख को नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार (LT Gen Suchendra Kumar) अब सेना के उप प्रमुख होंगे। क्योंकि वर्तमान प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू (BS Raju) को सेना कमांडर के रूप में दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में ट्रांसफर किया गया है।

वर्तमान वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में सेवानिवृत (रिटायर) हो रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल राजू का उपाध्यक्ष के रूप में केवल 10 महीने का कार्यकाल था और वो नए ऑफिस में आठ महीने और रहेंगे।

वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Army Chief General Manoj Pande) के पदोन्नति पर अपने नए कार्यालय में स्थानांतरित होने के बाद उन्होंने 1 मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। तब से वो इंडियन आर्मी में उप प्रमुख बने हुए थे।

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू की जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार इंडियन आर्मी के उप प्रमुख होंगे। जनरल सुचेंद्र कुमार वर्तमान में सेना के उप प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और उन्हें लखनऊ में अगले केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

वह वर्तमान में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं।

सुब्रमणि एक इन्फैंट्री अधिकारी हैं और एक सख्त टास्क मास्टर के रूप में जाने जाते हैं। फिलहाल वो मध्य कमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य क्षेत्र में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखभाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88