Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
जगदलपुर : भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न – vishvasamachar

जगदलपुर : भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

भूपेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था को लेकर आईजी ऑफिस का होगा घेराव

जगदलपुर — भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को लोकमान्य तिलक वार्ड पर स्थित शौडिक समाज भवन में नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सबसे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहां कि मंडल कार्यसमिति की बैठक महत्वपूर्ण है इसका एकमात्र उद्देश्य पार्टी के कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति बनानी होती है।

पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा मंडल कार्यसमिति ही पार्टी की दिशा तय करती है। कार्यसमिति ही मंथन करता है कि मंडल में पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सके।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 लोकसभा चुनाव मे बूथ को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। भाजपा में कार्यक्रम से कार्यकर्ता निर्माण होता है और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम। भाजपा पार्टी विद डिफरेंस के नाम से जानी जाती है और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की नेतृत्व करने की क्षमता विचार एवं कार्य करने का तरीका सभी से भिन्न होता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा प्रत्येक बूथ को सशक्त करने की जरूरत है।मोदी सरकार के 23-24 के बजट को सभी बूथों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कल्याणकारी बताते हुए इनकी विशेषताओं के विषय में जानकारी दी गई। तथा इन जानकारियों को आम जनमानस से साझा करने की बात कही गई।

बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास बहुत जरूरी है। प्रत्येक घरों पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को आज पहुंचाने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा किए गए 36 झूठेवादे को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। भूपेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था को लेकर आईजी ऑफिस के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करनी है।

कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यन सिंह आर्य ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे,संजय पांडे, सुधा मिश्रा, मनोहर दत्त तिवारी, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, राकेश तिवारी, आशुतोष पॉल,अभय कुमार दीक्षित,गणेश काले, अतुल सिम्हा,प्रकाश झा, विक्रम यादव,योगेश शुक्ला,संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, राजेंद्र पगारे, प्रेम सेठिया,रोशन झा, कौशिक शुक्ला, संतोष पांडे,अजय, भुनेश्वर ध्रुव,प्रेम सेठिया,सतीश बाजपाई, सुरेश कश्यप, आशुतोष आचार्य,हरीश पारेख,किशोर महावर,मनीष जैन, रितेश सोनी, नीरज उस्तान, आनंद झा,राज पांडे, योगेश मिश्रा,दशरथ गुप्ता, प्रेम कुमार यादव,विनोद पांडे,परितोष मंडल,मनोज ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र बाजपेई, प्रवीश कुमार, सुदीप रंजन,शेखर शर्मा,राजा यादव,जय, रवि कश्यप,परेश ताती सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188