Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
नोएडा में रोडवेज की बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल… – vishvasamachar

नोएडा में रोडवेज की बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल…

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में चार  कर्मचारियों की मौत हो गई। 

तीन गंभीर रूप से घायल हैं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मगर, जिला अस्पताल ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में लेकर पुलिस मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
 
यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब हीरो होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी रात को 11:30 शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने घरों की तरफ जा रहे थे।

उसी समय नोएडा डिपो की बस जो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी, उसने इन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया बस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, एक की मौत इलाज के दौरान हुई है।

मृतकों के नाम संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल हैं। वहीं अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। 

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88