Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
यूट्यूब देखकर बिहार से पिस्टल और कारतूस खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल… – vishvasamachar

यूट्यूब देखकर बिहार से पिस्टल और कारतूस खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल…

दुर्ग पुलिस ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर बिहार के एक अपराधी का नंबर लिया। इसके बाद उससे पिस्टल और कारतूस खरीद कर लोगों से दबंगई कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुआबांधा पारिजात कॉलोनी निवासी विशाल सिंह (27 साल) के पिस्टल है।

उन्होंने तुरंत भिलाई नगर टीआई को टीम बनाकर छापेमारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने पारिजात कॉलोनी में छापेमारी करके विशाल सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अवैध रूप से पिस्टल रखना स्वीकार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन, 6 जिन्दा कारतूस जब्त किया। विशाल के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है।

साथ ही साथ उस आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिससे उसने पिस्टल और कारतूस खरीदा है।

आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब चैनल में देखा था कि बिहार के कजरा में पिस्टल मिलता है।

इसके बाद वो कजरा गया और वहां से पिस्टल लेकर आया। इसके बाद इस पिस्टल को दिखाकर लोगों को धमकाता था और हफ्ता वसूली करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88