Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
बांग्लादेश में रातभर में तोड़े गए 14 हिंदू मंदिर, तालाब में फेंक दीं मूर्तियां; मचा हंगामा… – vishvasamachar

बांग्लादेश में रातभर में तोड़े गए 14 हिंदू मंदिर, तालाब में फेंक दीं मूर्तियां; मचा हंगामा…

बांग्लादेश में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात कई हमले कर 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिले में हिंदू समुदाय के नेता विद्यानाथ बर्मन ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रात में हमलों को अंजाम दिया और 14 मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ की।

उपजिला की पूजा समारोह परिषद के महासचिव बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियां नष्ट कर दी गईं, जबकि कुछ मंदिर स्थलों के निकट तालाब में पाई गईं।

बर्मन ने कहा कि अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन हम चाहते हैं कि उन्हें शीघ्र ही पकड़ा जाए।

हिंदू समुदाय के नेता व संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा अंतर्धार्मिक सद्भाव के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, क्योंकि पहले यहां ऐसी कोई जघन्य घटना नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय (बहुसंख्यक) का हम लोगों (हिंदुओं) से कोई विवाद नहीं है… हम यह नहीं समझ पाए हैं कि इस हमले के पीछे कौन लोग हो सकते हैं। 

‘शनिवार-रविवार की रात कई गांवों में हुए हमले’
बलियाडांगी थाने के प्रभारी अधिकारी खैरुल अनम ने कहा कि हमले शनिवार की रात और रविवार तड़के कई गांवों में हुए।

ठाकुरगांव के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से देश की शांतिपूर्ण स्थिति को बाधित करने के लिए सुनियोजित हमले का मामला प्रतीत होता है।’

उन्होंने कहा कि दोषियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच तुरंत शुरू कर दी है।

‘सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ एक साजिश’
ठाकुरगांव के उपायुक्त या प्रशासनिक प्रमुख महबूबुर रहमान ने कहा, ‘यह मामला शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ एक साजिश सा प्रतीत होता है औ यह एक गंभीर अपराध है।’ मालूम को लेकर इलाके में तनाव फैल गया है।

हिंदू समुदाय की ओर से इन घटनाओं का कड़ा विरोध किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88