Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… – vishvasamachar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की 2 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने श्री चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि चंदूलाल जी कई बार लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए।

उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण काम किए।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के संपादक भी रहे।

कई ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने निडरता से आवाज उठाई। उन्होंने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र मे चंदूलाल फेलोशिप स्थापित किया है, जिससे मूल्य आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी की मातृभूमि के प्रति सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88