Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी, 3 शहरों में 8 और की दर्दनाक मौत… – vishvasamachar

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी, 3 शहरों में 8 और की दर्दनाक मौत…

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं नहीं थम रही हैं।

खबर है कि तीन शहरों में हुई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलहाल, कैलिफोर्निया के हाफ मून बे इलाके में घटनास्थल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। एक दिन पहले ही हुई गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलिफोर्निया के हाफ मून बे इलाके में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना में तीन लोग घायल हैं।

सेन मेटियो काउंटी शेरिफ के दफ्तर ने जानकारी दी है कि हाईवे 92 के पास हुई घटना के संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आयोवा के दे मोइने में स्कूल में गोलीबारी हो गई। घटना में दो छात्रों की मौत हो गई है।

हमलावर ने स्टार्ट्स राइट हेयर नाम के एक एजुकेशनल प्रोग्राम को निशाना बना दिया था। पुलिस ने कहा है कि चश्मदीद के बयान के आधार पर एक कार को रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

इधर, सोमवार दोपहर को शिकागो के एक अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना हो गई। उस दौरान दो लोगों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की खबर है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि कई संदिग्ध मौके से फरार हो गए हैं और अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

मोंटेरी पार्क में गई जानें
कैलिफोर्निया के मोंटेरी पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात दस बजे लॉस एंजिलिस से लगभग 13 किमी पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुई। खबर है कि मोंटेरी पार्क चंद्र नव वर्ष उत्सव के लिए हजारों लोग शहर में इकट्ठा हुए थे।

खुद को मारी गोली
‘लूनर न्यू ईयर’ (चंद्र नववर्ष) के जश्न के दौरान गोलियां चलाकर 10 लोगों की हत्या करने वाला संदिग्ध हमलावर रविवार को एक वैन में मृत मिला।

वह गोलीबारी की दूसरी घटना को अंजाम देने में नाकाम रहने के बाद इसी वैन से फरार हो गया था। उसके शरीर पर गोली के निशान हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उसने खुद को गोली मारी थी।

मोंटेरी पार्क में हुआ नरसंहार इस महीने देश में पांचवीं गोलीबारी की घटना है।

इसमें कैलिफोर्निया राज्य में कई एशियाई संस्कृतियों में मनाए जाने वाले उत्सवों को निशाना बनाया गया है जो देश में  समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाओं का एक और उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88