Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
वंदे भारत ट्रेन में जयपुर से दिल्ली का सफर होगा 2 घंटे में पूरा, फरवरी के अंत तक होगी शुरू… – vishvasamachar

वंदे भारत ट्रेन में जयपुर से दिल्ली का सफर होगा 2 घंटे में पूरा, फरवरी के अंत तक होगी शुरू…

राजधानी जयपुर से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

रेलमंत्री ने फरवरी अंत तक जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलाने का वायदा किया है।

जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत की मांग को लेकर जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा हाल ही में रेलमंत्री से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने उनको निराश नहीं किया।

जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से यह सफर महज दो से सवा घंटे का हो जाएगा।

वर्तमान में अगर किसी यात्री को जयपुर से दिल्ली जल्दी जाना हो तो वह फ्लाइट का विकल्प चुनता है। फ्लाइट जयपुर-दिल्ली के बीच मुश्किल से एक घंटा लेती है।

लेकिन इस 1 घंटे की उड़ान का समय निकाल दिया जाए तो फ्लाइट से जयपुर-दिल्ली जाने की पूरी कसरत चार घंटे की है।

क्योंकि DGCA के नए नियम के मुताबिक डोमेस्टिक फ्लाइट लेने वाले यात्रियों को हर हाल में एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुंचना होता है।

फ्लाइट से दिल्ली जाने में अभी होती है चार घंटे की मशक्कत
लगभग एक घंटे का समय यात्री को घर से एयरपोर्ट पहुंचने में लग जाता है और एक घंटा उड़ान का सफर। कुल 4 घंटे की मशक्कत के बाद यात्री फ्लाइट से दिल्ली पहुंच पाता है।

लेकिन अब जयपुर से दिल्ली जाने वालों की ये मुश्किल रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूर कर दी है।

दरअसल जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा रेलमंत्री से वंदे भारत ट्रेन की मांग करने के लिए उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे थे। बोहरा की मांग को सुनते ही अश्विनी वैष्णव ने फरवरी अंत तक ये ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है।

वंदे भारत ट्रेन की यह होगी खासियत
वंदे भारत ट्रेन से जयपुर-दिल्ली के बीच करीब दो से सवा दो घंटे का समय लगेगा। यह ट्रेन औसतन 120 से 135 किमोटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव कहां-कहां होगा यह अभी तय नहीं किया गया है।

वहीं इसका संभावित किराया 600 से 1000 रुपये के बीच होगा। एयरपोर्ट की तरह स्टेशन पर दो घंटे पहले पहुंचने जैसी कोई बाध्यता नहीं होगी।

जयपुर से दिल्ली के बीच अभी पांच ट्रेनें चल रही है
जयपुर से दिल्ली के बीच फिलहाल पांच ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन 5 ट्रेनों में यात्रियों की सबसे ज्यादा पंसद बनी हुई है डबल-डेकर ट्रेन।

वंदे भारत ट्रेन मिलने के बाद भी रेलयात्रियों के पास ये पांच विकल्प मौजूद रहेंगे। लेकिन वंदे भारत के शुरू होने के बाद जयपुर-दिल्ली का सफर सिमट कर दो-सवा दो घंटे का ही रह जाएगा।

इसका सबसे ज्यादा इसर एयरलाइन्स पड़ेगा। क्योंकि कम किराये और फ्लाइट जितने ही समय में ट्रेन जयपुर से दिल्ली पहुंचा देगी।

रेल मंत्रालय के लिखित आदेशों का है इंतजार
फिलहाल उत्तर पश्चिम रेलवे रेल मंत्रालय के लिखित आदेशों का इंतजार कर रहा है। आदेश मिलते ही सभी औपचारिकताएं लगभग 15 दिनों में पूरी कर ली जाएंगी।

इसके अलावा जयपुर से इंदौर के बीच भी वंदे भारत प्रस्तावित है। लेकिन रेलमंत्री के आश्वासन के बाद अब जयपुर-दिल्ली वंदे भारत के शुरू होने के आसार पहले लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88