Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
दुर्ग जिले में पिता को शराब पिलाई, फिर छत से फेंका कुल्हाड़ी से हत्या कर जमीन में गड़ा दिया… – vishvasamachar

दुर्ग जिले में पिता को शराब पिलाई, फिर छत से फेंका कुल्हाड़ी से हत्या कर जमीन में गड़ा दिया…

बोरी थाना क्षेत्र के परसदा खुर्द गांव में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बेटा, पिता के शव को बाड़ी में ले गया।

वहां गढ्‌ढा खोदकर पिता के शव को दफना दिया और घर जाकर सो गया। घटना के 16 घंटे बाद हत्या का पता तब चला जब हत्यारे के मामा ने गाड़ी में खून लगे होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्यारे ने पिता को जान से मारने की घटना कबूल कर ली।

आरोपी बेटे सूरज पटेल (21 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह बीते 15 वर्षों से अपने पिता पवन पटेल (45 वर्ष) अलग रह रहा है।

शराब और गांजा पीने की लत को पूरा करने के लिए पिता ने 8 एकड़ जमीन बेच दी। अब करीब ढाई एकड़ जमीन ही बची है। पिता उस जमीन को भी बेचना चाहते थे।

पिता को जमीन बेचने से मना किया तो वे विवाद करने लगे। गुस्से में उसने पिता को घर की छत से जमीन पर फेंक दिया। इससे पिता बेहोश हो गए।

बेसुध हालत में पिता को वह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर बाड़ी में ले गया। वहां कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और गढ्‌ढा खोदकर गाड़ दिया।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

हत्या के पहले- मामा के घर की छत पर बैठकर दोनों ने पी शराब

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात 9-10 बजे के बीच की है। गुरुवार को बेटा सूरज अपने पिता के घर बिरेझर गया था। वहां पर पिता ने बेटे से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।

इस पर बेटा पिता को लेकर ननकट्‌ठी शराब भट्ठी गया। यहां पर शराब खरीदी और फिर दोनों मामा के घर परसदा आ गए।

देर रात मामा की बाड़ी में बने मकान की छत पर दोनों शराब पीने गए। यहां पिता ने शराब पीने के बाद बेटे से विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

ऐसे पकड़या… गाड़ी पर खून देख मामा ने पुलिस को बुलाया

पुलिस के मुताबिक पवन (मृतक) मूलत: बिरेझर का रहने वाला था। उसकी शादी परसदा खुर्द मेंं हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद दंपती में मारपीट और विवाद होने लगा था।

जिसके कारण सूरज की पत्नी और तीनों बच्चों के साथ अपने मायके में रहने लगी थी। शुक्रवार सुबह रामकुमार अपनी बाड़ी में लगे टमाटर में पानी लगाने गया था।

वहां उसने अपनी बाइक में खून लगा देखा। बाइक अक्सर उसका आरोपी भांजा सूरज ही चलाता था। भांजे से गाड़ी में खून के निशान को लेकर पूछताछ की। जब भांजे ने सच नहीं बचाया तो वह दोपहर करीब 2 बजे थाने पहुंच गया।

सिर और गले में हमला घसीटकर ले गया शव

आरोपी सूरज ने नशे में पिता को घर की छत से नीचे फेंक दिया था। इसके बाद नीचे जाकर देखा तो पिता बेहोशी की हालत में पड़े थे।

आरोपी ने बाड़ी से कुल्हाड़ी और फावड़ा निकाला और पिता पर हमला कर दिया। पिता की मौत होने के बाद शव को घसीटकर मामा की बाइक के पास ले गया। शव को गाड़ी में रखकर बाड़ी में सौ मीटर दूरी पर ले गया।

श‌व बाहर निकालकर पुलिस ने कराया पीएम

शंका के आधार पर पुलिस ने मृतक पवन के बेटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया।

इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटना स्थल पर गई। वहां प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और पीएम कराया।

लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88