Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
शीतकालीन विश्राम के बाद आज फिर से शुरू होगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिल्ली से UP में करेगी प्रवेश… – vishvasamachar

शीतकालीन विश्राम के बाद आज फिर से शुरू होगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिल्ली से UP में करेगी प्रवेश…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” आज फिर से दिल्ली से शुरू हो रही है। राहुल गांधी अपनी यात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से करेंगे। 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले हनुमान जी के दर्शन करेंगे फिर 10 बजे यात्रा शुरू होगी। 

राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली दंगों में प्रभावित मौजपुर, जाफ़राबाद, गोकुलपुरी से होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी। 

यूपी के लोनी से गाजियाबाद होते हुए रात का बागपत में रात रोक जाएगी और विश्राम किया जाएगा। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफ़िक एडवाइज़री जारी की है।

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों (पुरानी दिल्ली के कई इलाक़ों, लोहा पुल, पुश्ता रोड, जाफ़राबाद, मौजपुर , गोकुलपुरी ) में भारी जाम की आशंका जताई है। 

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से नौ दिनों के बाद फिर से शुरू हो रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, यात्रा तीन जनवरी को उनके प्रदेश में प्रवेश करेगी और 120 किलोमीटर का सफर तय कर पांच जनवरी को हरियाणा में पहुंचेगी। यह यात्रा फिलहाल शीतकालीन विश्राम पर है।

यह 24 दिसंबर को दिल्ली के लाल किला पहुंची थी। यात्रा ने 110 से अधिक दिनों में 3,000 किमी से अधिक मार्च कर चुकी है। 

ब्रेक से पहले यात्रा दक्षिणी राज्यों से शुरू होकर राजस्थान और दिल्ली तक गई थी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र और हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। इसका समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।

कांग्रेस ने दावा किया है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है। इस यात्रा के साथ, राहुल गांधी का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाना और देश में भाजपा की “विभाजनकारी राजनीति” के खिलाफ आम जनता को एकजुट करना है।

इस बीच, 26 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद, कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में यात्रा का संदेश फैलाना है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बहन और एआईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188