Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
Panna News : OMG! महिला के सिर से निकले सींग, डॉक्टर भी अचंभित – vishvasamachar

Panna News : OMG! महिला के सिर से निकले सींग, डॉक्टर भी अचंभित

MP Panna News : पन्ना. आश्चर्यजनक एक मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी में सामने आया है, जहां एक महिला के सिर पर रहस्यमय तरीके से सींग निकल रहे हैं। इस अजीबोगरीब बीमारी से यहां के डॉक्टर हैरान हैं और परिवार परेशान हैं।

मामले के संबंध में पीड़ित के परिजन ने बताया कि मिमिया बाई कोरी पति मुन्ना लाल कोरी उम्र लगभग 60 वर्ष ने विगत 3 वर्षों से उसके सिर में सींग की तरह कुछ निकल रहा है, जिससे उसे असहनीय दर्द होता है। कई बार उसने डॉक्टरों को दिखाया किंतु यह बीमारी यहां के डॉक्टरों के समझ से परे है और उनके द्वारा इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई है। पीड़ित परिवार इतना सक्षम नहीं है कि किसी बड़े अस्पताल के बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवा सके।

महिला तीन साल से असहनीय दर्द और समस्या को सह रही है। इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में लोगों को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ और जब अपनी आंखों से देखा तो आश्चर्यचकित रह गए। फिलहाल महिला को शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद है ताकि उसका इलाज हो सके और उसे दर्द एवं तकलीफ से छुटकारा मिल सके।

पीड़ित महिला मिमिया बाई कोरी ने बताया कि बीते तीन वर्ष से मैं काफी परेशान हूं मैंने सभी से गुहार लगाई, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता है मैं दर्द से परेशान हूं। भगवान से उम्मीद है कि मुझे इस बीमारी से छुटकारा दिलाए और इस असहाय पीड़ा से भी मुक्ति मिले।

2016 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था

लियांग युहान

चीन में रहने वाले 87 साल की लियांग युहान ही वह महिला है जिनके सिर पर एक सींग उगा हुआ है। लेकिन लियांग का ये सींग पहले से नही था बल्कि धीरे धीरे सिर पर उग आया। शुरुआती दिनों में लियांग के सिर पर एक मस्सा था। लेकिन धीरे धीरे वह बढ़ता चला गया। ये इतना बढ़ गया कि सींग की तरह नजर आने लगा। डॉक्टर ने इसे एक तरह का ट्यूमर बताया है।

लियांग के माथे पर ये मस्सा पिछले 7 सालों से लगातार बढ़ता जा रहा है और आज इसकी लम्बाई 13 सेंटीमीटर हो गई है। इस सींग की वजह से लियांग को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। वह रातों को सो नहीं पाती यही नही कभी कभार इस सींग से खून भी निकलने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188