Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, आज प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल… – vishvasamachar

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, आज प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल…

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई और इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इस नफरत के खिलाफ हर भारतीय को महोब्बत की एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए।

राहुल गांधी और बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस पदयात्रा में शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस की नीति नफरत और डर फैलाने की है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी तरह हर भारतीय को मोहब्बत फैलाने के लिए एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए।’

बदरपुर बॉर्डर से आरंभ हुई आज की यह पदयात्रा लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद कुछ दिनों का विराम होगा और फिर यह यात्रा 3 जनवरी को शुरू होगी।

पदयात्रा पूरी करने के बाद शनिवार शाम राहुल गांधी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक शांति वन, इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ और राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

तमिलनाडु में कन्याकुमारी से 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई यह यात्रा अब तक 9 राज्यों- तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, द्रमुक नेता कनिमोई भी कांग्रेस की इस यात्रा में शिरकत कर चुके हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है।

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में 8 दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

इस यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है।

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं।

कोरोना के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा: कांग्रेस
भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जयराम रमेश ने कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र की ओर भेजे गए पत्र के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं मास्क पहनूंगा।

पीएम ने आज संसद में मास्क पहना था, लेकिन बाद में उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। हम मेडिकल एविडेंस के आधार पर सरकार द्वारा जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

भाजपा COVID पर राजनीति कर रही है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘सवाल उठाना सरकार का काम नहीं है, बल्कि जवाब देना, नियम बनाना और प्रोटोकॉल की घोषणा करना सरकार का काम है। हम सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। उन्हें हवाईअड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की घोषणा करनी चाहिए। वे केवल राजनीति कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88