Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़ के कुम्हारी ओवर ब्रिज अब 24 घंटे में सिर्फ 6 घंटे तक खुलेगा, सप्ताह भर बंद रहेगा, हल्के वाहनों के लिए एक लेन खोला गया था… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी ओवर ब्रिज अब 24 घंटे में सिर्फ 6 घंटे तक खुलेगा, सप्ताह भर बंद रहेगा, हल्के वाहनों के लिए एक लेन खोला गया था…

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर से भिलाई के बीच निर्माणाधीन कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

सुबह और शाम जाम के चलते 3-3 घंटे के लिए ब्रिज को खोला जाएगा। बाकी समय ब्रिज में क्रस बेरियर का निर्माण चलेगा।

यातायात डीएसपी भिलाई ने बताया कि कुम्हारी ओवर ब्रिज के रायपुर से भिलाई जाने वाले लेन के ब्रिज को लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे के लिए शुरू किया गया था।

इस ब्रिज से हर दिन 50 हजार से अधिक हल्के वाहन निकल रहे थे।

ब्रिज का निर्माण करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और निर्माण एजेन्सी ने इसे कुछ समय के लिए छोड़कर बाकी समय बंद करने का निर्णय लिया है।

निर्माण एजेंसी से मिली सूचना के मुताबिक 20 दिसंबर से एक सप्ताह के लिए ओवर ब्रिज में क्रस बेरियर निर्माण का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

इससे अब रायपुर से भिलाई के लेन के लिए शुरू किए गए ब्रिज को बंद किया जाएगा।

ब्रिज बंद हो जाने से फिर से कुम्हारी में ब्रिज के नीचे जाम की स्थिति बनेगी। इसे देखते हुए ब्रिज को सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक खोला जाएगा।

इस तरह 24 घंटे में ब्रिज से 6 घंटे आवागमन शुरू रहेगा। शेष समय में निर्माण कार्य किया जायेगा।

ब्रिज के नीचे हर समय रहती है जाम की स्थिति
कुम्हारी ओवर ब्रिज की बात करें तो ब्रिज के नीचे चौक में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

यहां ब्रिज के बगल से स्थित दुकानों और ब्रिज के बीच इतनी कम जगह है कि वहां से एक से अधिक वाहन एक साथ निकलने से जाम लग जाता है।

वहीं चौक में रायपुर या भिलाई की तरफ का ट्रैफिक कुछ समय के लिए रुकते ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे कई बार दुर्घटना भी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88