Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; कांग्रेस का 26 जन से हर बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, अब विधानसभा चुनाव में अब रह गया है एक साल… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; कांग्रेस का 26 जन से हर बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, अब विधानसभा चुनाव में अब रह गया है एक साल…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब एक साल ही रह गया है।

कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, इसके लिए बूथ कमेटियों को और सशक्त व प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का गठन किया गया है।

प्रत्येक कमेटी में 21 पदाधिकारी हैं। इनमें 1 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 3 सचिव, 3 सह सचिव, 1 सोशल मीडिया समन्वयक और 9 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

जमीनी कार्यकर्ताओं की ये कमेटियां बूथ स्तर पर न केवल लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने, बल्कि सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान लगातार दो महीने चलेगा। इसमें बूथ कमेटियों का ही सबसे अहम रोल होगा।

प्रत्येक बूथ में यह अभियान होगा। इसके जरिए कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा से जुड़ाव रखने वाले लोगों को पार्टी में सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा।

बता दें कि भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें भिलाई नगर और वैशाली नगर पूरा तथा दुर्ग ग्रामीण का लगभग आधा रिसाली नगर निगम क्षेत्र वाला हिस्सा आता है। इनमें लगभग पौने चार सौ बूथ शामिल हैं।

हर बूथ में सम्मेलन होगा, ट्रेनिंग भी देंगे: मुकेश

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव भी बैठक में मौजूद थे। इसमें बूथ स्तर की कमेटी की भूमिका पर खास जोर दिया गया।

इसके तहत बहुत जल्द ही बूथ स्तर पर कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। उन्हें खासतौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88