Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भिलाई में इंश्योरेंस के 35 हजार पाने के झांसे में 27 लाख गंवाए; भिलाई थाने में शिकायत दर्ज… – vishvasamachar

भिलाई में इंश्योरेंस के 35 हजार पाने के झांसे में 27 लाख गंवाए; भिलाई थाने में शिकायत दर्ज…

निजी बिजली कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज एचएससीएल कॉलोनी निवासी संजय सिंह को उनकी 35 हजार रुपए की इंश्योरेंस पॉलिसी की मेच्योरिटी रकम दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगों ने 27 लाख रुपए ठग लिए।

ठगों ने डेढ़ साल में उनसे अलग-अलग बहाने से कई खातों में पैसे जमा करवा लिया। संजय ने अपनी जमा पूंजी तो लूटा ही दी, ठगों को देने उसे परिचित, रिश्तेदार और दोस्तों से भी उधार लेना पड़ा।

ठगी का अहसास होने पर संजय की तबियत बिगड़ गई। उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। तब भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 7 अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को संजय ने बताया कि वह रायपुर स्थित बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी में सुरक्षा प्रभारी है।

13 जनवरी 2021 को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि वह वह भारती हैक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बोल रहा है। उसने बताया कि उसकी पॉलिसी की मेच्योरिटी डेट आ गई है।

उसे 35 हजार की पॉलिसी का मेच्योरिटी अमाउंट 84 हजार रुपए मिलेगा।कॉल करने वाले ने अर्चना त्यागी नाम की युवती का फोन नंबर देकर बात करने कहा।

युवती ने कहा कि इसके लिए उसे 10 हजार रुपए बैंक अकाउंट में जमा करना होगा। इस राशि में से 100 रुपए कट जाएंगे।

बाकी पैसा पॉलिसी की राशि के साथ जुड़कर मिल जाएगा। कुछ दिनों बाद अंकित डाबर नाम के युवक ने बैंक अकाउंट अपडेट करने के नाम पर 15 हजार जमा करने कहा।

इसके बाद अलग-अलग नंबर से उसके पास फोन आता रहा। कॉल करने वालों ने अलग अलग स्कीम के जरिए प्रलोभन देकर पॉलिसी की राशि 1 करोड़ से ज्यादा दिलाने का झांसा देकर 31 जनवरी 2021 से 29 जून 2022 के बीच 27 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 27 लाख रुपए जमा करवा लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188