Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम… – vishvasamachar

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम…

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 17 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट (Petrol-Diesel Price) जारी कर दिए हैं।

हर दिन सुबह 6 बजे सभी शहरों के लिए तेल के नए रेट जारी किए जाते हैं। देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOL) की तरफ से यह रेट जारी की जाती है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) लगातार कम हो रहे हैं। आज इनके दाम गिरने से  पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता चलिए जानते हैं।।।

राजधानी दिल्ली के सहित देश के अन्य महानगरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि देश में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) की कीमतें करीब आठ महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

तेल कंपनियों ने अप्रैल 2022 को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की है। ऐसे में आप घर से निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rate Today) किस रेट पर बिक रहा है।

देश चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर की है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

आज महाराष्ट्र में पेट्रोल महंगा हो गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे का इजाफा किया गया है।

जिसके बाद यहां पेट्रोल 107.17 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम .93 पैसे बढ़े हैं और यह 93.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इसके अलावा  छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल का भाव 60 पैसे बढ़कर 103.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 59 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 96.55 रुपये पर जा पहुंचा है।

अगर बात बिहार, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और असम की करें तो इन राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा किया गया है। 

दूसरी ओर, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ी राहत देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88