Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: मुख्यमंत्री ही पिछड़े वर्ग के सच्चे हितैषी है : लेखराज सिन्हा… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: मुख्यमंत्री ही पिछड़े वर्ग के सच्चे हितैषी है : लेखराज सिन्हा…

सैयद जावेद हुसैन, सह संपादक:

मुख्यमंत्री ही पिछड़े वर्ग के सच्चे हितैषी है : लेखराज सिन्हा।

धमतरी- 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग प्रदेश के पिछड़ा वर्ग की बहुत पुरानी मांग थी। इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ही पिछड़ा वर्ग के सच्चे हितैषी है। पूर्व में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन कभी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बढ़ाकर उसका वास्तविक अधिकार देने पहल नहीं की गई।

यह बात छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराज सिन्हा ने कही है।

लेखराज सिन्हा ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के हित में प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार काम कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से धन्यवाद देते हैं। पिछड़ा वर्ग के जातिगत आंकड़े भी आवश्यक है।

इस पर केन्द्र सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए सार्थक प्रयास कर रहा है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत गांव, गरीब किसान, मजदूरों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। 

सभी वर्ग के बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं।

दूरस्थ अंचल के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में अच्छी शिक्षा दी जा रही है। जिले में पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए भी अलग से आश्रम- छात्रावास की भी व्यवस्था करने के प्रयास किये जा रहे हैं। ताकि इन वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे वहां रहकर अच्छी शिक्षा ले सके।

आगे उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण-पत्र बनाने में जहां समस्या आ रही थी। अब ग्राम सभा एवं नगरीय निकायों के सामान्य सभा के प्रस्ताव के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।

अक्टूबर में नगर निगम धमतरी में पिछड़ा वर्ग, एसटी और एससी वर्ग के 60 लोगों की जाति का प्रस्ताव सामान्य सभा में पास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188