Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
विदेशों में जाकर हायर शिक्षा लेने का बढ़ा क्रेज, 2022 में 6 लाख छात्र गए फॉरेन… – vishvasamachar

विदेशों में जाकर हायर शिक्षा लेने का बढ़ा क्रेज, 2022 में 6 लाख छात्र गए फॉरेन…

भारतीयों में विदेश जाकर हायर एजुकेशन करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

यह हम नहीं कह रहे हैं, यह सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़े बता रहे हैं।

सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि साल 2021 में 4।44 लाख की तुलना में इस साल नवंबर तक छह लाख से अधिक भारतीय हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए हैं।

यह आंकड़ा इस वर्ष भारतीय छात्रों को यूएस और यूके द्वारा जारी किए गए वीजा में वृद्धि की भी पुष्टि करता है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने सदन में बताया कि 6,46,206 भारतीय 30 नवंबर 2022 तक हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कि गृह मंत्रालय के आप्रवासन ब्यूरो (BoI) भारतीयों के प्रस्थान और आगमन के आंकड़ों को बनाए रखता है, लेकिन उच्च शिक्षा के उद्देश्य से विदेश जाने वाले भारतीयों की श्रेणी को दर्ज करने के लिए कोई सूचकांक (index) नहीं है।

सुभाष सरकार ने आगे बताया कि हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों का उद्देश्य उनके मौखिक डिस्कलोजर या इमिग्रेशन क्लीयरेंस के समय उनके द्वारा जाने वाले देश के वीजा प्रकार के आधार पर मैन्युअल रूप से दर्ज किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरीके से सरकार यह पता लगा सकी कि साल 2021 में 4,44,553 भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188