Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पश्चिम बंगाल के बोगतुई हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई की हिरासत में मृत पाया गया… – vishvasamachar

पश्चिम बंगाल के बोगतुई हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई की हिरासत में मृत पाया गया…

आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हिंसा का मुख्य आरोपी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में मृत पाया गया।

सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी ललन शेख को चार दिसंबर को पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर एक स्थान से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी बीरभूम के रामपुरहाट में सीबीआई द्वारा स्थापित एक अस्थायी कार्यालय में ‘फंदे से लटकता’ पाया गया।

सीबीआई सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बोगतुई हिंसा के मुख्य आरोपी का शव हमारे अस्थायी शिविर, अतिथि गृह के शौचालय में शाम करीब 4।30 बजे फंदे से लटकता मिला। हमने पुलिस को सूचित कर दिया है और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।”

अधिकारियों ने यहां कहा कि एजेंसी ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और अदालत को सूचित कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता भादू शेख की 21 मार्च को हत्या के बाद हुई आगजनी और हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए थे, सीबीआई कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88