Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
Panna News : नियमित करने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल का डंका बजाया – vishvasamachar

Panna News : नियमित करने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल का डंका बजाया

Panna News : पन्ना. देवेंद्र नगर अस्पताल लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में लगभग 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है जो की विगत 1 से 20 वर्षो से लगातार कार्यरत है जिन्होने कोरोना काल के दौरान भी अपनी जान हथेली पर रखकर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दी है। जिसमें अपने कई साथियों को भी खोया है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संविदा कर्मचारियों के लिए केबिनेट में 5 जून 2018 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई थी जिसके अनुसार खेल युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, स्थानीय निधि संपरीक्षा म . प्र. प्रकोष्ठ भोपाल आदि में लागू की जा चुकी है परन्तु एन. एच. एम. के संविदा कर्मचारियों पर आज दिनांक तक लागू नहीं की गई। विगत वर्ष 2021 में आंदोलन के दौरान एन. एच. एम द्वारा जारी पत्र क्र. एनएचएम/एचआर/2021/8753 दिया गया था जिसमें कहा गया था कि जून के द्वितीय सप्ताह 2021 तक वित्त विभाग से अन्तिम निर्णय लेकर 5 जून 2018 की नीति लागू कराई जावेगी जो कि आज दिनांक तक लंबित है।

Panna News

विगत कई वर्षों से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे लंबित है जिसको लेकर अब पुनः संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल का डंका बजाया है और शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ने को तैयार हो चुका है जहां इन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग है कि मध्यप्रदेश में एन. एच. एम. के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य राज्यों की भांति नियमित किया जावे। तथा नियमित की प्रक्रिया के प्रचलन में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक-सी-5-2/2018/1/1/3, 5 जून 2018 की नीति लागू कर उसके अनुसान नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतन एवं अन्य सुविधाऐ आज दिनांक तक एरियर सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा कर्मचारियों को तत्काल आदेश करने का कष्ट करें।

एन. एच. एम.के संविदा सपोर्ट स्टाफ को 10-12 बर्ष संविदा पर कार्य करने के उपरान्त बिना जांच पड़ताल के आउट सोर्सिग किया गया है उन्हें तत्काल एन.एच.एम. संविदा में वापिस लिया जाए तथा बी. मॉक लेखापाल, मलेरिया एम.पी. डब्ल्यू व अप्रेजल से निष्काशित कर्मचारियों को तत्काल एन. एच. एम. में वापस लिये जाने संबंधित आदेश प्रदान करे। हड़ताल को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी रूपरेखा भी बताई जिसके अनुसार संघ द्वारा 8 दिसंबर 2022 को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आंदोलन हेतु 2 सूत्रीय मांगों पर आदेश जारी नहीं होते तो दिनांक 15.12.2022 से प्रदेश के समस्त 32000 हजार एन.एच.एम. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलम बद्ध हड़ताल पर चले जाएंगें जिसकी समस्त जिम्वादारी शासन एवं प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अनूप सोनी अमोल मान के कमलेश प्रजापति सोनम अवस्थी एवं प्रेस वार्ता सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अनेक पदाधिकारी तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार वधु मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अनूप सोनी जिले से ब्रजकिशोर जड़िया एवं ब्लॉक देवेंद्र नगर से अमूल मानके कमलेश प्रजापति आदि समस्त संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188