Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
जांजगीर : कलेक्टर ने धान खरीद केन्द्र, गौठान, जल जीवन मिशन और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण….. – vishvasamachar

जांजगीर : कलेक्टर ने धान खरीद केन्द्र, गौठान, जल जीवन मिशन और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण…..

जांजगीर : कलेक्टर ने धान खरीद केन्द्र, गौठान, जल जीवन मिशन और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

कोरबा/ जांजगीर चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को नवागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र, गौठान, जल जीवन मिशन के कार्य और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भूपेश की घोषणा के तहत नवागढ़ में स्वामी आत्मानंद विद्यालय और खेल मैदान के लिए किया स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने नवागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक नवागढ़ स्कूल में आत्मानंद स्कूल का निर्माण हेतु आवश्यक कार्य शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए जिस हेतु ,

जिसके तहत पुराने जर्जर स्कूल के स्थान पर नए स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कर नए सत्र से नए बिल्डिंग में पढ़ाई प्रारभ किया जाएगा। कलेक्टर ने आगामी समय में संभावित बारिश से धान के बचाव के लिए धान खरीद केंद्रों में कैप कवर सहित धान के रखरखाव की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सुकली में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत लगे नल का निरीक्षण किया और पेयजल की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने सुकली के सरपंच से जानकारी ली।

Collector did surprise inspection of paddy purchase center

सरपंच ने बताया कि उनके गांव में 529 नल लगाए जा चुके हैं, जिससे गांव वालों को सुबह शाम पानी मिल रहा है। उन्होंने बुड़ेना के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते हुए धान खरीद व्यवस्था, उचित रखरखाव और धान के किस्म का निरीक्षण किया, साथ ही खरीद केंद्र में रखे धान के बोरों के वजन का तौल भी कराया।

Collector did surprise inspection of paddy purchase center

उन्होंने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम चोरभट्टी में प्रस्तावित गौठान के लिए जमीन का निरीक्षण किया और प्रस्तावित गौठान की जगह दूरस्थ होने की वजह से गांव के निकट ही तालाब के किनारे गोठान की बहुउपयोगिता और व्यवस्थाओं को देखते हुए इसी जगह पर गौठान बनाने के लिए चिन्हित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सेमरा, जगमहंत, मुड़पार के गौठानों का निरीक्षण करते हुवे मुड़पार के तालाब में मछली पालन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर खरीद, पैरा, पानी, वर्मी शेड एवं शेड आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Collector did surprise inspection of paddy purchase center

उन्होंने गौठान में एक तरफ मवेशियों के लिए स्थल निर्धारित करते हुए, दूसरी तरफ वर्किंग एरिया निर्धारित करने कहा, जिससे गौठान में पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ अन्य मल्टीएक्टिविटी कार्यों को व्यस्थित रूप से किया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने 10 दिसंबर से होने वाले पैरादान महोत्सव को ध्यान में रखते हुए गोठनों में व्यथित रूप से पैरा रखने, शेड, बिजली, पानी आदि व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमलेश नंदिनी साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188