Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
जगदलपुर : माता मंदिर में चोरी का फरार आरोपित व एक मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार….. – vishvasamachar

जगदलपुर : माता मंदिर में चोरी का फरार आरोपित व एक मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार…..

जगदलपुर : माता मंदिर में चोरी का फरार आरोपित व एक मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

जगदलपुर। पुलिस अनुविभागिय अधिकारी केशलूर के पर्यवेक्षण में परपा पुलिस के द्वारा दो शातिर चोर गुल्लू हरिजन एवं सुकमन उर्फ छोटू सोना को गिरफ्तार कर किया गया है। इनमें एक चोर ओडिशा प्रांत का शामिल है। दोनों आरोपित को न्यायिक रिमांड पर रविवार को जेल दाखिल कर दिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बालीकोटा माता हिंगलाजिन मंदिर में चोरी करने वाले फरार आरोपित गुल्लू हरिजन अपने ग्राम नवागांव क्रिश्चन पारा,

थाना कोटपाड़ ओडिशा में होने की सूचना पर परपा पुलिस की एक टीम आरोपित के घर दबिश दिया। आरोपित के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ पर अपने दो अन्य साथियों के साथ दिसम्बर 2021 में ग्राम बालीकोटा स्थित माता हिंगलाजिन मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से चांदी का दो मुकुट व चोरी मे इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया।

अन्य मामले में मुखबिर सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल चोर सुकमन उर्फ छोटू सोना को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दो मोटरसाइकिल को क्रमश: ग्राम तोकापाल बेडागुडा यात्री प्रतीक्षालय से तथा ग्राम तोकापाल बाजार से चोरी करना स्वीकार किया।

 चोरी के आरोपी 

ग्राम अलवा के जंगल से दो मोटरसाइकिल बरामद कर जब्ती कार्रवाई किया गया है। आरोपित को आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188