Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कोण्डागांव : नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपित प्रधान अध्यापक जेल दाखिल…. – vishvasamachar

कोण्डागांव : नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपित प्रधान अध्यापक जेल दाखिल….

कोण्डागांव : नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपित प्रधान अध्यापक जेल दाखिल

कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव के थाना क्षेत्र मर्दापाल अंतर्गत ग्राम रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नुराम बघेल को नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने मामले में गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।

मामले में मंगलवार को मर्दापाल थाना से मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवम्बर को प्रार्थी शंकर लाल मंडावी पिता बदरुराम मंडावी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें 27 नवम्बर को प्रधान अध्यापक हन्नुराम बघेल के द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी किया।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच करने के पश्चात थाना मर्दापाल में आरोपित हन्नूराम के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें आरोपित के द्वारा अपराध कारित करना पाए जाने से थाना मर्दापाल में पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार प्रधान अध्यापक हन्नुराम बघेल

नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से थाना मर्दापाल द्वारा आरोपित हन्नुराम बघेल 53 वर्ष, निवासी राणापाल को सोमवार 28 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मंगलवार 29 नवम्बर को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188