Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों की माताओं से मिले रूस के राष्ट्रपति पुतिन, कहा “मैं आपका दर्द समझता हूं”… – vishvasamachar

यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों की माताओं से मिले रूस के राष्ट्रपति पुतिन, कहा “मैं आपका दर्द समझता हूं”…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे सैनिकों की माताओं से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों का दर्द समझता हूं। अपनी संतान को खोने से बड़ा दर्द दुनिया में कोई नहीं है।

पुतिन ने कहा कि मैं ही नहीं, देश का नेतृत्व आपके इस दर्द को समझता है। मैं चाहता हूं कि आप भी इस बात को जानें।

रूस में इस रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। इससे पहले पुतिन ने 18 सैनिकों की माताओं से मुलाकात की।

टीवी-इंटरनेट पर न करें भरोसा
इसी साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन के ऊपर हमला किया था। अमेरिका के मुताबिक इस युद्ध में दोनों देशों के हजारों सैनिक या तो मारे जा चुके हैं या फिर घायल हुए हैं।

पुतिन द्वारा यह युद्ध छेड़े जाने के बाद इस तरह की यह पहली मुलाकात थी। सैनिकों की माताओं से मिलने का कार्यक्रम पुतिन के आवास पर हुआ।

पुतिन ने मुलाकात के दौरान इंटरनेट और टीवी की बातों पर भरोसा न करने के लिए भी कहा। बता दें कि रूस में यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को लेकर लोगों का गुस्सा बहुत ज्यादा भड़का हुआ है। 

क्रेमलिन के फैसले से चिंता
उधर सितंबर में क्रेमलिन के एक ऐलान के बाद लोगों की चिंताएं और ज्यादा बढ़ गई थीं।

अपने इस ऐलान में क्रेमलिन ने देश से ट्रेंड और हथियारबंद नागरिकों को यूक्रेन में संघर्ष कर रही सेना की मदद के लिए भेजने की बात कही थी।

हालांकि बिना ट्रेनिंग इतने लोगों को युद्ध के मोर्चे पर भेजने में रिस्क भी काफी ज्यादा था और क्रेमलिन को इस भूल का एहसास हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188