Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
मध्य प्रदेश में फिर एक नया विवाद; कमलनाथ के बाद अब कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने काटा तिरंगे वाला केक… – vishvasamachar

मध्य प्रदेश में फिर एक नया विवाद; कमलनाथ के बाद अब कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने काटा तिरंगे वाला केक…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा हनुमान जी की आकृति वाला केक काटने को लेकर खड़ा हुआ विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के समर्थकों ने  तिरंगे जैसा केक काटकर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

शनिवार शाम भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर पहुंचे जीतू पटवारी का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने एक ढाबे में मनाया।

इस दौरान तिरंगे के आकार और रंग वाला केक काटा गया। केक के ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग नजर आ रहा है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। जन्मदिन की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

कमलनाथ ने काटा था केक

इससे पहले कमलनाथ के केक काटने को लेकर विवाद हो गया था।

केक विवाद को लेकर लगातार भाजपा कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रही थी, लेकिन भोपाल में जब कमलनाथ से केक काटने वाले मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ”बीजेपी के पास मुद्दों की है कमी नहीं है, जनता सब जानती है। ये फालतू बात है जो है वो वीडियो में है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।”

इससे ज्यादा कमलनाथ ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। बता दें कि बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार कमलनाथ पर निशाना साध रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188