Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कर्मचारी तय करें वे ट्विटर का हिस्सा बने रहना चाहते हैं या नहीं, एलन मस्क की दो टूक… – vishvasamachar

कर्मचारी तय करें वे ट्विटर का हिस्सा बने रहना चाहते हैं या नहीं, एलन मस्क की दो टूक…

एलन मस्क ने ट्विट्टर के कर्मचारियों को कंपनी का हिस्सा बने रहने के लिए गुरुवार शाम तक का समय दिया है।

ट्विटर के नए मालिक ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में लिखा है कि कर्मचारियों को एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने के लिए बहुत परिश्रमी होने की आवश्यकता होगी।

साथ ही सफलता के लिए लंबे समय तक उच्च क्षमता दिखानी होगी। मस्क ने कहा कि ट्विटर अधिकतर इंजीनियरिंग आधारित चलेगा और टीम के ज्यादातर कर्मचारी ‘कोडिंग’ करने वाले होंगे। 

अरबपति उद्योगपति ने ट्विटर को अक्टूबर के अंत में 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

वह अब अनुबंध वाले कुछ कर्मचारियों को भी निकालने की योजना बना रहे हैं। मस्क ने ईमेल में कर्मचारियों से पूछा है कि वे ‘नए ट्विटर’ का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।

उन्होंने कहा है कि अगर कर्मचारी कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहते हैं तो ईमेल में दिए गए लिंक पर ‘हां’ के रूप में क्लिक करें। 

ईमेल के अनुसार, उन्होंने कर्मचारियों को लिंक का जवाब देने के लिए बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक का समय है। जो कर्मचारी उस समय तक जवाब नहीं देंगे, उन्हें नौकरी समाप्ति का तीन महीने का नोटिस दिया जाएगा। मस्क ने लिखा, ”आप जो भी निर्णय लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने के आपके प्रयासों का धन्यवाद।”

ट्विटर की ‘ब्लूटिक’ सब्सक्रिप्शन सेवा फिर होगी शुरू
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की आठ अमेरिकी डॉलर वाली ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर शुरू की जाएगी।

माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने फर्जी खातों की शिकायत आने के बाद इसे अस्थायी रूप से रोक दिया था। ट्विटर पर 27 अक्टूबर को मस्क के नियंत्रण से पहले ब्लूटिक मशहूर हस्तियों, सरकार से जुड़े लोगों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों को दिया जाता था।

इसके लिए पहले उनके प्रोफाइल को सत्यापित किया जाता था। ट्विटर ने छह नवंबर को कहा कि कोई भी आठ डॉलर का शुल्क देकर ब्लूटिक ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88