Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी ने किया चक्का जाम:प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमा झटकी, लगभग एक घंटे तक कलेक्टोरेट चौक रहा जाम… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी ने किया चक्का जाम:प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमा झटकी, लगभग एक घंटे तक कलेक्टोरेट चौक रहा जाम…

दुर्ग जिला मुख्यालय में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कलेक्टोरेट चौक में लगभग दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। वह लोग चक्का जाम करने के लिए सड़कों पर लेट गए। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर झूमा झटकी हुई।

इससे लगभग एक घंटे तक पूरा रोड जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों को लंबी कतारें लगने से पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया।

आदिवासी आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने दुर्ग जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट चौक में बुधवार दोपहर धरना प्रदर्शन किया।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह इसका जवाब उन्हें 2023 के चुनाव में देंगे।

भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के 32 प्रतिशत आरक्षण में 12 प्रतिशत की कटौती की गई है।

उसकी लड़ाई में भाजपा आंदोलन में है। हमारी मांग है कि जो 32 प्रतिशत आरक्षण पहले से मिलता आ रहा है वह दिया जाए।

मांग नहीं मानी गई तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे। घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की रीति और नीत के बारे में बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88