Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Assembly Bypolls), जानें कहां कैसा मुकाबला… – vishvasamachar

6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Assembly Bypolls), जानें कहां कैसा मुकाबला…

मुंबई की अंधेरी ईस्ट समेत 6 राज्यों में गुरुवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है।

इसमें हरियाणा का आदमपुर, बिहार को मोकाराम और गोपालगंज, तेलंगाना का मुनिगोड़े, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ औऱ ओडिशा की धामनगर सीट शामिल है।

6 नवंबर को इन सभी सीटों के वोटों की गिनती की जाएगी। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें दो-दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा था। जबकि बाकी तीन सीटों पर बीडेजी, शिवसेना और आरजेडी थे। 

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

वह कांग्रेस से भाजपा में आ गए हैं, बिश्नोई के बेटे भव्य इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

लगभग पांच  दशकों से भजन  लाल का ही परिवार इस सीट पर काबिज है। यहां मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी के बीच है।

बिहार की मोकामा सीट पर भाजपा लड़ रही है। चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने सहयोगियों के लिए यह सीट छोड़ दी थी। भाजपा की सोनम देवी का मुकाबला आरजेडीकी नीलम देवी से है। उनके पति अनंत सिंह इस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

2005 से ही इस सीट पर अनंत सिंह की पकड़ है। वहीं गोपालगंज में भाजपा ने दिवंगत  पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी को मैदान में उतारा है। वहीं आरजेडी की तरफ से मोहन यादव मैदान में हैं।

बात करें अंधेरी पूर्व सीट की तो यहां से दिवंगत पूर्व विधायक रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके मैदान में हैं।

भाजपा ने अपनी उम्मीदवारी इस सीट से वापस ले ली थी। एनसीपी और कांग्रेस का भी समस्थन लटके को ही मिला हुआ है।

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो गोला गोकरणनाथ  में भाजपा वापसी चाहती है। यह सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हो गई थी।

इस उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा नहीं उतरी है। सपा के प्रत्याशी विनय तिवारी हैं जो यहां से विधायक भी रह चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188