Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
सरगुजा संभाग में डॉ प्रीतम राम ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले संभाग के प्रथम कृषक बने अरुण जायसवाल – vishvasamachar

सरगुजा संभाग में डॉ प्रीतम राम ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले संभाग के प्रथम कृषक बने अरुण जायसवाल

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। धान खरीदी के दूसरे दिन बुधवार को अम्बिकापुर जनपद के उपार्जन केंद्र परसा में विधिवत पूजा अर्चना कर लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने धान खरीदी की शुरूवात की। सरगुजा संभाग में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की सर्वप्रथम शुरुआत सरगुजा जिले के परसा से हुई।

अम्बिकापुर तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी ने बताया कि लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम और अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति में जिले में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान उपार्जन केंद्र परसा में भफौली निवासी कृषक श्री अरुण कुमार जायसवाल धान बेचने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा 48 क्विंटल मोटा धान का टोकन कटाया गया था। शासन के द्वारा धान खरीदी को लेकर श्री जायसवाल ने प्रशन्नता जाहिर की।

उल्लेखनीय है कि नमनाकला समिति के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र परसा में कुल 946 हे. रकबे में 574 कृषक पंजीकृत हैं। विगत वर्ष के मुकाबले इस चालू वर्ष में 35 नए कृषक धान खरीदी के लिए पंजीकृत किये गए हैं। लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम धान खरीदी में किसानों के लिए किए गए व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान जिला खाद्य काधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, सरपंच श्री मनोज सिंह, राजस्व अमला, खाद्य विभाग का अमला और अन्य कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188