Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 31 जुलाई  तक किया जा सकता है ई-केव्हायसी… – vishvasamachar

पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 31 जुलाई  तक किया जा सकता है ई-केव्हायसी…

निर्धारित तिथि तक ई-केव्हायसी नहीं करने पर अगले किस्त से  हो सकते हैं वंचित

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजनांतर्गत योजना के समस्त लाभार्थी जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे है, को ई-केव्हायसी सत्यापन कार्य किया जाना है।

ई-केव्हायसी सत्यापन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।  निर्धारित तिथि तक ई-केव्हायसी की प्रक्रिया पुरी नहीं करने वाले किसानों को अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। 

कृषि विभाग रायपुर  के उप संचालक ने बताया कि किसान दो तरीके से पीएम किसान योजना के लिए ई-केव्हायसी कार्य कर सकते है।

पहला किसान अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर  पर जा कर अपना ई-केव्हायसी करवा सकते है। दूसरा ई-केव्हायसी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाईन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद लैपटॉप अथवा मोबाईल से ओ टी पी के जरीये ई-केव्हायसी घर बैठे पूरी कर सकते है। सत्यापन कार्य होने के पश्चात ही योजना के किस्त की राशि कृषकों को प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188