Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में हुआ गैंगवार,हत्या आरोपी कैदियों ने किया हमला, स्टील के बर्तन से बनाया हथियार… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में हुआ गैंगवार,हत्या आरोपी कैदियों ने किया हमला, स्टील के बर्तन से बनाया हथियार…

छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में गुरुवार दोपहर कैदियों ने धारदार हथियार से एक अन्य कैदी पर हमला कर दिया।

इस हमले में दूसरा कैदी घायल हो गया, उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उसे शाम को छुट्‌टी देकर फिर जेल में दाखिल करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले कैदी हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। अब तक की जांच में इसमें सुपारी किलिंग की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर सेंट्रल जेल में उमेश और राहुल अहूजा हत्या के एक मामले में बंद हैं, दोनों ने गुरुवार दोपहर एक अन्य कैदी राम तिवारी पर हमला कर दिया।

इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रहरी पहुंचे और कैदियों को पकड़ा, वहीं कैदी राम को अस्पताल भिजवाया गया।

जेलर उत्तम पटेल ने बताया कि उमेश और राहुल ने स्टील के बर्तन के छोटे टुकड़ों से राम पर हमला किया। इस हमले में राम को चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि हमलावर कैदी उमेश और राहुल अहूजा को विशेष निगरानी में रखा गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जेल प्रबंधन ने जांच का जिम्मा रायपुर पुलिस को सौंप दिया है।

हमले में घायल कैदी राम तिवारी ने अभी तक जेल प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ में भी वह टालमटोल करता रहा।

सुपारी किलिंग का ऐगल होने का शक

वहीं उमेश और राहुल आहूजा ने बताया है कि उन्हें जेल से बाहर दो लोगों ने राम तिवारी पर हमला करने को कहा था। अरुण यादव और मुकेश बनिया नाम के लोगों का जिक्र दोनोंने किया है।

कहा है कि उनके कहने पर ही अटैक कर राम की जान लेने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। इस वजह से इस पूरे कांड के पीछे सुपारी किलिंग का शक है।

गिलास को चाकू बनाकर हो चुका है हमला

साल 2019 के दिसंबर महीने में रकसेल गैंग और रफीक गैंग के बीच जेल में इसी तरह विवाद हुआ था तब आरोपियों ने जेल में रखे गिलास को काटकर एक नुकीला तेजधार हथियार बनाया। फिर इससे दूसरी गैंग के लोगों पर हमला कर दिया. हमले में रफीक नामक युवक को गंभीर चोट आई।उसे तत्काल जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188