Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अब यह अरबपति है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, 100 अरब डॉलर क्लब में ‘वेटर’ की एंट्री… – vishvasamachar

अब यह अरबपति है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, 100 अरब डॉलर क्लब में ‘वेटर’ की एंट्री…

दुनिया के अमीरों की ब्लूमबर्ग लिस्ट में जेफ बेजोस अब पहले नंबर पर हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बेजोस के पास 205 और अर्नाल्ट के पास 203 अरब डॉलर की संपत्ति है। एलन मस्क 202 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

जेनसेन हुआंग का रुतबा तेजी से बढ़ रहा है। अब वह 100 अरब डॉलर क्लब में भी शामिल हो गए हैं। 

इस क्लब में अब 15 ऐसे अरबपति हैं, जिनका नेटवर्थ 100 अरब डॉलर से ऊपर है। इनमें अंबानी-अडानी भी शामिल हैं। जेनसेन के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है।

इस साल वह सबसे अधिक कमाई करने में मार्क जुकरबर्ग को काफी पीछे छोड़ नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गए हैं। हुआंग कभी वेटर हुआ करते थे।

कमाई में नंबर वन हुआंग

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जेनसेन हुआंग 101 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं।

इस साल अबतक उन्होंने अपने नेटवर्थ में 56.8 अरब डॉलर जोड़ा है।

दूसरे नंबर पर Michael Dell हें। इस साल इनके नेटवर्थ में 44.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनके पास 123 अरब डॉलर की संपत्ति है।

मार्क जुकरबर्ग अब कमाई की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल इनकी कमाई 40.7 अरब डॉलर रही और ये दुनिया के चौथे नंबर के रईस हैं। दुनिया के पहले नंबर के रईस जेफ बेजोस केवल 27.7 अरब डॉलर जोड़ सके हैं।

कौन हैं जेनसेन हुआंग

जेनसेन हुआंग कंप्यूटर प्रोसेसर और एआई टेक्नॉलजी की कंपनी एनवीडिया के चेयरमैन हैं। हुआंग ने 1993 में कंपनी की स्थापना की और 1999 में पहली ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पेश की। 

हुआंग एक समय Denny’s रेस्टोरेंट में बतौर वेटर भी काम करते थे। लेकिन, आज इनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है।

किस देश के मूल निवासी हैं हुआंग 1963 में ताइवान के ताइनान के में पैदा हुए।

हुआंग का परिवार पहली बार थाईलैंड में रिलोकेट हुआ, जब वह पांच साल के थे। नौ साल के थे तो दोनों भाई चाचा के साथ रहने के लिए टैकोमा, वाशिंगटन चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188