Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
2025 में राहु-केतु 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत,धन लाभ के बनेंगे योग… – vishvasamachar

2025 में राहु-केतु 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत,धन लाभ के बनेंगे योग…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

मायावी ग्रह राहु और केतु एक राशि से दूसरे राशि में गोचर के लिए 18 माह यानी डेढ़ साल तक का समय लेते हैं।

राहु-केतु के गोचर से 12 राशियों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर 2023 से राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं ।

वहीं, 30 अक्टूबर 2023 से केतु ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं। दृक पंचांग के अनुसार, अगले साल 2025 में राहु-केतु 1 ही दिन 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे।

इस दिन राहु वक्री चाल चलते हुए कुंभ राशि में जाएंगे। वहीं,केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर होगा।

ज्योतिषीय गणनाओं का अनुसार,साल 2025 से राहु-केतु की शुभ दृष्टि से कुछ राशियों के जीवन में खुशहाली आएगी। जीवन के हर कष्ट दूर होंगे।

भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आइए जानते हैं राहु-केतु की वर्तमान स्थिति का राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

मिथुन राशि : राहु-केतु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। इस दौरान आपका हर कार्य में भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

मकर राशि : राहु-केतु के एक ही दिन में राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इस दौरान अचानक से धन लाभ होगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी।

कुंभ राशि : राहु-केतु का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188