Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
महाराष्ट्र के लिए भाजपा को फड़णवीस पर ही भरोसा, विधानसभा चुनाव की मिली कमान… – vishvasamachar

महाराष्ट्र के लिए भाजपा को फड़णवीस पर ही भरोसा, विधानसभा चुनाव की मिली कमान…

हाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें अपने जोरों पर थी।

लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र की प्रदेश भाजपा इ्काई ने फड़णवीस के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

मुंबई भाजपा के प्रमुख आशीष शेलार ने रविवार की रात केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद यह बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए देवेन्द्र फड़णवीस पर ही भरोसा जताया गया है।

वह ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे और सीटों की संख्या पर सहयोगियों के साथ बात चीत करने के लिए सभी शक्तियां देंगे।

शेलार ने कहा कि पार्टी ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला,सहयोगियों द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों की संख्या,विधानसभा चुनाव की रणनीति और चुनाव जीतने की योजना बनाने जैसे सभी अधिकार फड़णवीस को देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है, लेकिन पार्टी ने इसे तेज करने का फैसला किया है। सीट बंटवारे पर गठबंधन सहयोगियों से बात करने और इसे अंतिम रूप देने का फैसला फड़णवीस का होगा।

मुंबई कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री और राज्य प्रभारी भूपेन्द्र यादव और फड़नवीस, शेलार, राज्य इकाई प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले सहित राज्य इकाई के नेता शामिल हुए।

इस घोषणा को महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसके पहले खबरें थीं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केन्द्रीय नेतृत्व देवेन्द्र फड़णवीस की तरफ देख रहा है।

लेकिन राज्य नेतृत्व के एक वर्ग का मानना ​​है कि अगर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसी अगर ऐसे बदलाव हुए तो इससे नेतृत्व में एक खालीपन पैदा होगा।

ऐसी भी संभावना है कि फड़नवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने के पहले पार्टी ने उन्हें राज्य इकाई में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188