Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: धमतरी के हर घर आंगन में आन बान और शान के साथ लहराएगा हमारा तिरंगा: रंजना साहू… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: धमतरी के हर घर आंगन में आन बान और शान के साथ लहराएगा हमारा तिरंगा: रंजना साहू…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़):

धमतरी- आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया था।

जुलाई 2022 को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी।

तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में धमतरी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने इस अभियान की शुरुआत की, शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में शहर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते हुए उन्हें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने हेतु आग्रह किया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया, वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आमजन को अपने घरों, कार्यालयों, वाणिज्यिक-औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर हम लोगों को इसके माध्यम से अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। यह राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अभियान देशभक्ति की भावना को जागृत करेगा और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देगा। 

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि अभियान के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। ]

हमने अलग-अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने के लिए कई बैठकें की हैं। जिसके तहत हमारे कार्यकर्ता भी हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पहुंचाएंगे और धमतरी के हर घर आंगन में आन बान और शान के साथ हमारा तिरंगा लहराएगा।

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, राजेश गोलछा, विनोद रणसिंह, धनीराम सोनकर, भरत सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, कल्पना रणसिंह, सुमिता पंजवानी, सुशीला तिवारी, रेशमा शेख, संगीता जगताप, नीलू डागा, सरिता असाई, सरोज देवांगन, रुक्मणि सोनकर, नम्रता पवार, नीलू निर्मलकर, अजय देशलहरे, अखिलेश सोनकर, केवल साहू, प्रकाश सिन्हा, बिशेन निषाद, ईश्वर सोनकर, जय हिंदूजा, सूरज शर्मा, दौलत वाधवानी, नीरज साहू, मनीष आसवानी, दीपक लालवानी, महेश साहू, ललित माणेक, नीतू त्रिवेदी, श्रवण मेश्राम, शुभांक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188