Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़; धमतरी: मराठा मंगल भवन में हुआ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण… मराठा समाज सक्रिय एवं संगठित समाज- विजय देवांगन… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़; धमतरी: मराठा मंगल भवन में हुआ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण… मराठा समाज सक्रिय एवं संगठित समाज- विजय देवांगन…

सैयद जावेद हुसैन (सह समप्दक – छत्तीसगढ़):

धमतरी- सदर दक्षिण वार्ड स्थित छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक मराठा मंगल भवन परिसर में पेवर ब्लॉक, ग्रेनाइट व टाइल्स सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्यातिथि महापौर विजय देवांगन रहे एवं विशेष रूप से लोकनिर्माण विभाग सभापति राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग सभापति केंद्र कुमार पेंदरिया, जिला पंचायत सभापति कविता योगेश बाबर, पार्षद नीलू रितेश पवार, कांग्रेस जिला महामंत्री आलोक जाधव, पूर्व एल्डरमेन सूर्या राव पवार, समाज के अध्यक्ष दीपक लोंढे सहित समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मराठा समाज की सक्रियता, एकजुटता अन्य समाजो के लिए एक मिसाल है यह समाज हमेशा ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है।

शहर के पुराने सामाजिक भावनो में से एक मराठा मंगल भवन में विकास कार्यो से यह साबित होता है कि समाज अपने विकास के प्रति कितना जागरूक है।

उन्होंने आगे कहा कि इन विकास कार्यों से समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह भवन आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। महापौर ने समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के कार्यों को जारी रखने का आह्वान किया। 

इस दौरान महेंद्र गायकवाड, अशोक, नीता रणसिंह अध्यक्ष जीजा माता महिला मंडल, सुशांत पवार अध्यक्ष मराठा युवा शक्ति, गोपाल रणसिंह, शक्तिमान बाबर, पवन जाधव, अखिलेश पवार, आशीष थीटे, सौरभ रनसिंह, अनिल सालुंके, योगेश शिंदे, शशिकला जाधव, राजश्री रणसिंह, भावना घोरपडे, श्रीलेखा जाधव, नीता गायकवाड, मीता पवार, स्नेहा देशमुख, प्रकाश पवार, लेखा जाधव, वर्षा रणसिंह, आभा जाचक एवं समाज के वरिष्ठ जन, मातृ शक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88