Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
केतु नक्षत्र परिवर्तन: सितंबर तक इन 3 राशियों का भरेगा धन का भंडार, रहस्यमयी ग्रह करेगा महाकल्याण… – vishvasamachar

केतु नक्षत्र परिवर्तन: सितंबर तक इन 3 राशियों का भरेगा धन का भंडार, रहस्यमयी ग्रह करेगा महाकल्याण…

ज्योतिष में राहु-केतु को रहस्यमयी ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। जन्मकुंडली में ये दोनों ग्रह आमने-सामने रहते हैं और विपरीत प्रभाव डालते हैं।

केतु एक ऐसा ग्रह है जब जीवन में शुभ फल मिलते हैं तो अचानक से बहुत अच्छे परिणाम मिल जाते हैं, अगर खराब होता है तो अचानक से अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। इन घटनाओं का कारण केतु होता है।

वर्तमान में केतु चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में विद्यमान हैं। केतु ने 8 जुलाई को हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश किया था। इस नक्षत्र में केतु 08 सितंबर तक रहेंगे। जानें केतु के चंद्रमा के नक्षत्र में आने से किन राशि वालों का बढ़ेगा धन का भंडार-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद रहने वाला है। इस अवधि में आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

इसके साथ ही व्यापार व नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। केतु के प्रभाव से आपके मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

2. वृष राशि- वृष राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीददारी संभव है।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगा। इस समय आपको अचानक धन लाभ होगा।

व्यापारियों के लिए यह अवधि मुनाफे वाली रहने वाली है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह अवधि अच्छी रहने वाली है। साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188