Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कल से 30 दिनों तक 3 राशियों के दिन वरदान समान, सूर्य गोचर का कमाल… – vishvasamachar

कल से 30 दिनों तक 3 राशियों के दिन वरदान समान, सूर्य गोचर का कमाल…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार):

कल 16 जुलाई के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

मिथुन राशि से कर्क राशि का सफर सूर्य गोचर से पूरा होगा। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। ऐसे में सूर्य के चंद्र राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा तो कुछ की टेंशन भी बढ़ेगी।

सूर्य देव 1 महीने यानि 15 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में एंटर करेंगे। लगभग सुबह के 11:29 बजे सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकने वाली है और किन की टेंशन बढ़ने वाली है-

वृश्चिक राशि

कर्क राशि में सूर्य की एंट्री होने से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपके लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों ग्रहों के राजा सूर्य का ये गोचर आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

रहें अलर्ट

सूर्य का कर्क राशि में गोचर कर्क राशि, धनु राशि और कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88