Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
15 साल से लापता था केरल की महिला, पति के घर मिला शव; 5 लोग गिरफ्तार… – vishvasamachar

15 साल से लापता था केरल की महिला, पति के घर मिला शव; 5 लोग गिरफ्तार…

साल 2009 में केरल की एक महिला लापता हो गई थी।

उस समय इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई। अब करीब 15 साल बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके पति के घर से उसका शव बरामद किया है।

आपको बता दें कि यह मामला केरल के अलुप्पुझा जिले के मन्नार का है। महिला की कथित हत्या के आरोप में बुधवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।

एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके पति के घर में सेप्टिक टैंक की जांच की और हत्या की पुष्टि करने वाले पर्याप्त सबूत पाए।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान काला के रूप में हुई है। वह 2008-2009 में मन्नार में अपने घर से लापता हो गई थी।

उस समय उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि, पुलिस ने कुछ महीने पहले अंबालाप्पुझा पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की थी।

इस मामले में काला के पति अनिल कुमार को मुख्य संदिग्ध के रूप में देखा जा रहा है।

अलप्पुझा एसपी चैत्रा थेरेसा जॉन ने कहा कि अनिल वर्तमान में इजरायल में काम कर रहा है और उसे केरल वापस लाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

जॉन ने बताया कि हत्या के पीछे निजी मुद्दे ही मकसद लग रहे हैं। पांच लोग फिलहाल हिरासत में हैं और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

शुरुआत में अफवाहें फैलीं कि काला ने अपने गहने ले लिए और किसी और के साथ भाग गई। काला और अनिल कुमार अलग-अलग समुदायों से थे।

दोनों ने पारिवारिक विरोध के बावजूद शादी कर ली और उनका एक बेटा भी हुआ।

अनिल ने फिर से शादी कर ली है और वह इज़राइल में रह रहा है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188