Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों में भयानक टक्कर, गलत साइड से घुसी थी कार, 6 की मौत… – vishvasamachar

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों में भयानक टक्कर, गलत साइड से घुसी थी कार, 6 की मौत…

मुंबई नागपुर एक्सप्रेस्वे पर कल रात एक भीषण हादसा हो गया। दो कारों के बीच टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कम से कम 6 लोगों की जान चली गई। वहीं 5 अन्य लोग घायल हैं। यह हादसा मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर जालना जिले में हाईवे पर कदवांची गांव के पास समृद्धि हाईवे पर हुआ।

दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई जब एक स्विफ्ट डिजायर पेट्रोल भरने के बाद गलत साइड से हाईवे पर घुसी और नागपुर से मुंबई जा रही एक अर्टिगा से जा टकराई।

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा हवा में उछल गई और हाईवे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी। कार में बैठे लोग गाड़ी से उछलकर सड़क पर जा गिरे।

वहीं दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि हाईवे पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची। कारों को हटाने के लिए क्रेन को लगाया गया।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

इससे पहले भी इस हाईवे पर इस तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में समृद्धि हाईवे पर एक एक्सीडेंट में 6 साल की बच्ची सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी।

समृद्धि महामार्ग अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। यह महाराष्ट्र में छह लेन और 701 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है।

यह मुंबई और राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर नागपुर को जोड़ने वाली देश की सबसे लंबी ग्रीनफील्ड सड़क परियोजनाओं में से एक है। बनने के बाद यह मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा की दूरी 8 घंटे तक कम कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88