Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
ट्रंप के दोषी साबित होने के बाद सामने आया बेटी इवांका का रिएक्शन, 34 केसों में दोषी है ट्रंप… – vishvasamachar

ट्रंप के दोषी साबित होने के बाद सामने आया बेटी इवांका का रिएक्शन, 34 केसों में दोषी है ट्रंप…

डोनाल्ड ट्रंप के 34 केसों में दोषी साबित होने के बाद अमेरिकी राजनीति में हडकंप मचा हुआ है।

कई लोग ट्रंप के सपोर्ट में आ रहे हैं तो कई लोग उनके विरोध में हैं। ऐसे में ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी अपने पिता के सपोर्ट में एक तस्वीर शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने पिता की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ में उन्होंने लिखा ” i love you dad”

इवांका अपने पिता के बेहद करीबी मानी जाती हैं। ट्रंप परिवार के एक करीबी ने न्यूयार्क पोस्ट से बात करते हुए कहा कि ट्रंप के दोषी साबित होने के बाद भी इवांका उनके साथ हैं और उनका समर्थन भी कर रहीं हैं।

इवांका अपने पिता की राजनीतिक करियर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।

वे ट्रंप के राष्ट्रपति रहते सीनियर एडवायजर के रूप में काम कर चुकी हैं इसके साथ ही वे आर्थिक पहल और उद्यमिता कार्यालय की डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

 दो साल पहले इवांका इस बात को कह चुकी थीं कि वह इस समय राजनीति में नहीं आ रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप के 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करने के बाद यह बाद यह कयास लगे थे कि क्या इस बार इवांका खुले तौर पर राजनीति में अपनी एंट्री करेंगी।

लेकिन इवांका ने कहा कि वह इस समय राजनीति में नहीं आ रही हैं वे अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं। इवांका भारत भी आ चुकी हैं, ट्रंप का राष्ट्रपति के रूप में जब भारत दौरा हुआ था तो इवांका अपने पिता और पति के साथ भारत आई थीं।

डोनाल्ड ट्रंप 34 केसों में दोषी साबित हो चुके हैं उन पर बिजनेस रिकॉर्ड में 1,30,00 डॉलर के हेर फेर का आरोप था।

एडल्ट फिल्म स्टार स्ट्रामी डेनियल्स ने आरोप लगाया था कि 2016 राष्ट्रपति चुनाव के पहले ट्रंप के वकील ने उन्हें सेक्स स्कैंडल के मामले में  चुप रहने के लिए यह रकम दी थी। जिससे उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान में फायदा हुआ था।

ट्रंप के पुराने वकील माइकल कोहेन ने बाद में यह स्वीकार भी कर लिया था कि उन्होंने ट्रंप के कहने पर  स्ट्रामी को पैसा दिया था। जो कि बाद में ट्रंप ने उन्हें चेक के जरिए वापस किया।

ट्रंप ने इसे अपने रिकॉर्ड में ऑफिशियल फीस के रूप में दिखाया था।

इन आरोपों पर लंबी चली सुनवाई के बाद ज्यूरी नें शाम को अपना फैसला सुनाया वहीं मैनहेट्टन सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला शाम 5 बजे तक सुना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188