Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
आने वाले 25 दिन सूर्य समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगा पैसा-प्रमोशन… – vishvasamachar

आने वाले 25 दिन सूर्य समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगा पैसा-प्रमोशन…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

सूर्य देव ने हाल ही में अपनी चाल बदलकर शुक्र की राशि में प्रवेश किया है।

मेष राशि से वृषभ राशि का सफर सूर्य देव ने 14 मई को किया था। इस राशि में सूर्य 14 जून तक विराजमान रहेंगे। फिर मिथुन राशि की ओर बढ़ेंगे।

सूर्य के गोचर से सभी राशियां प्रभावित हुई हैं। कुछ राशियों के लिए सूर्य का वृषभ गोचर अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

सिंह राशि               
सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मेष राशि
वृषभ राशि में सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। इस वक्त आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि              
सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88