Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले… – vishvasamachar

शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले…

 कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच दुनिया भर के बाजारों से कमजोर संकेतों को देखते हुए आज घरेलू शेयर मार्केट में भूचाल आने के आसार हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ, जबकि दलाल स्ट्रीट यानी यूएस मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए।

गिफ्ट निफ्टी 22,465 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 110 अंक नीचे है। यह भी सेंसेक्स-निफ्टी के लिए लाल निशान पर खुलने का संकेत देता है।

9:35 AM Share Market Live Updates 3 April: शेयर मार्केट में की गाड़ी अभी डिरेल हो गई है। सेंसेक्स 292 अंक नीचे अब 73611 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 82 अंकों के नुकसान के साथ 22370 के स्तर पर है।

इस गिरावट के बीच निफ्टी टॉप गेनर में श्रीराम फाइनेंस 2.63 पर्सेंट की बढ़त के साथ 2530.70 रुपये पर पहुंच गया है। हिन्डाल्कों में 1.84 और टेक महिंद्रा में 1.30 फीसद की तेजी है।

ओएनजीसी भी 1.27 फीसद चढ़कर 275.95 रुपये पर पहुंच गया है। पावर ग्रिड में 1.14 पर्सेंट की उछाल है।

8:00 AMShare Market Live Updates 3 April: शेयर बाजार की चाल आज भी बिगड़ गई है। बीएसई सेंसेक्स 146 अंकों की गिरावट के साथ 73758 के स्तर पर खुला।

जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 में 67 अंकों की गिरावट हुई और साथ 22385 के स्तर से दिन के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 73568 और निफ्टी 22351 पर आ गया।

एशियाई बाजार: वॉल स्ट्रीट पर रात भर की गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 1.3% और टॉपिक्स 0.82% गिर गया।

दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.8% की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, कोस्डैक में 1.24% की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक वायदा ने मामूली कम शुरुआत का संकेत दिया।

वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 396.61 अंक या 1% गिरकर 39,170.24 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 भी 37.96 अंक या 0.72% गिरकर 5,205.81 पर आ गया।

जबकि, नैस्डैक कंपोजिट 156.38 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 16,240.45 पर बंद हुआ। शेयरों में टेस्ला के शेयरों में 4.9% लुढ़के और केल्विन क्लेन-पैरेंट पीवीएच कॉर्प के शेयरों ने 22.2% का गोता लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88