Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भिलाई नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद नितीश यादव सटोरी ने की सटोरी ने जान से मारने की कोशिश… – vishvasamachar

भिलाई नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद नितीश यादव सटोरी ने की सटोरी ने जान से मारने की कोशिश…

दुर्ग जिले में होली के दिन भिलाई नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद नितीश यादव को एक सट्टा चलाने वाले आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की।

आरोपी ने पहले तो पार्षद कार्यालय जाकर उससे गाली गलौज की। उसके बाद गुस्से में अपनी फार्च्यून गाड़ी को उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मामला 25 मार्च की शाम 6 बजे की है। पार्षद नितीश यादव, विकास सिंह, अवध राज यादव, अरविंद यादव, दीपक सिंह व अंकित सिंह के साथ क्रिकेट ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड के बगल से स्थित अपने पार्षद कार्यालय के बाहर बैठा था।

नितीश ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसी दौरान वहां सुनील राव उर्फ कुंडू अपने साथी अमरेंदर सिंह के साथ आया और नितीश से गाली गलौज करने लगा।

नितीश यादव ने उसे वहां से भाग दिया और उसके बाद वो अपने साथियों के साथ कार्यालय के बाहर लोहे की बेंच पर बैठ बातें करने लगा। इससे कुंडू और आवेश में आ गया।

उसने अपनी फार्च्यूनर CG07 BX5092 को स्टार्ट किया और पूरी स्पीड से पार्षद को चढ़ाने के लिए आया। गाड़ी को आता देख पार्षद और उसके साथ ही वहां से भागे, लेकिन अजय सिंह नहीं भाग पाया।

अजय गाड़ी के चपेट में आ गया। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और लोहे की बेंच को तोड़ती हुई सीधे पार्षद कार्यालय में घुस गई।

सूचना मिलने पर जामुल पुलिस पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दोनो आरोपी गिरफ्तार

मामला राजनीति प्रेरित और महादेव सट्टा एप से जुड़ा होने के चलते रात में ही काफी तूल पकड़ लिया था। इसके बाद जामुल सहित कई थानों की पुलिस ने घटना से स्थल से फरार दोनों आरोपियों को रात दो बजे गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर उन्होंने किस बात की दुश्मनी के चलते पार्षद पर जानलेवा हमला किया।

महादेव सट्टा एप चलाने के आरोपी हैं दोनो

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी सुनील राव उर्फ कुंडू नटराज सट्टा एप को संचालित करता है। इसके साथ ही उसके ऊपर महादेव सट्टा एप को संचालित करने का भी आरोप है।

इसके साथ इसके दो अन्य साथी भी इस काम में शामिल हैं। सुनील के ऊपर आरोप है कि वो आए दिन कहीं न कहीं दबंगई दिखाते हुए लोगों से मारपीट करता है।

घटना के दौरान पार्षद से की है मारपीट

हाउसिंग बोर्ड वार्ड 24 के पार्षद नीतीश यादव जब अपने साथियों के साथ होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे उसी दौरान ये घटना हुई।

सुनील और उसके साथी ने इस दौरान ना सिर्फ पार्षद से गाली गलौच की बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जब लोग विरोध पर उतर आए तो दोनों आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188