Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
आने वाले 27 दिन 3 राशियों के लिए वरदान समान, 2 राशियों की सूर्य बढ़ाएंगे टेंशन… – vishvasamachar

आने वाले 27 दिन 3 राशियों के लिए वरदान समान, 2 राशियों की सूर्य बढ़ाएंगे टेंशन…

प्रवीण नंगिया (ज्योतिष सलाहकार):

ग्रहों के राजा की चाल बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

सूर्य की स्थिति शुभ होने पर जीवन में धन-सम्मान की कमी नहीं रहती है। दो दिनों पहले सूर्य ने अपनी चाल में बदलाव किया है।

इसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ने गुरु की मीन राशि में 14 मार्च के दिन एंट्री की थी। मीन राशि में 12 अप्रैल तक सूर्य विराजेंगे।

इसके बाद अप्रैल में सूर्य अगला राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तो कुछ को सावधान भी रहना होगा। आइए जानते हैं मीन राशि में सूर्य के गोचर से आने वाले 27 दिन किन राशियों का भाग्य चमकेगा और किन की बढ़ेगी टेंशन-

वृषभ राशि
मीन राशि में सूर्य की एंट्री होने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आपके लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों ग्रहों के राजा सूर्य का ये गोचर आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

रहें अलर्ट 
सूर्य का गोचर सिंह राशि और वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88