Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अमित अरोड़ा का बयान बना कविता के गले की फांस, शराब घोटाला केस में कैसे कसा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा… – vishvasamachar

अमित अरोड़ा का बयान बना कविता के गले की फांस, शराब घोटाला केस में कैसे कसा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा…

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और विधायक के. कविता को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ला रही है।

इस केस में ईडी ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक, अमित ने अपने बयानों में के. कविता नाम का लिया था।

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता साउथ ग्रुप नाम की एक शराब लॉबी की मुख्य लीडर थीं। उन्होंने अन्य कारोबारी के माध्यम से दिल्ली में ‘आप’ नेताओं को 100 करोड़ का भुगतान किया था।

इसके बाद मार्च 2023 में ईडी ने इस मामले में कविता का नाम भी शामिल किया। ईडी ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 7 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। अरुण को कविता का करीबी माना जाता है।

पांच समन भेजे जा चुके थे : ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए कविता को साल 2023 में तीन समन भेजे थे। इस साल दो समन भेजे गए, लेकिन उन्होंने एससी की कार्रवाई का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया।

ईडी की कार्रवाई के बाद पिता केसीआर, भाई केटी रामा राव, भाई टी हरीश राव उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कविता को गिरफ्तार नहीं करने की बात कही थी।

कब-कब क्या हुआ

17 अगस्त 2022 : सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और 13 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की। एलजी वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दिए

19 अगस्त 2022 : सीबीआई ने सिसोदिया और आप से जुड़े तीन अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा

22 अगस्त 2022 : ईडी ने सीबीआई से मामले की जानकारी ली और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

27, 28 सितंबर 2022 : आप के प्रवक्ता विजय नायर और शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया

30 नवंबर 2022 : मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, के. कविता को भी नामजद किया

26 फरवरी 2023 : पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया सीबीआई के कार्यालय में पहुंचे। यहां से 8 घंटे सवाल-जवाब के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188